![]()
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर शुक्रवार को स्नान के दौरान दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी हकीमुल्लाह अपने भाई अताउल्लाह और बच्चों मोहम्मद सलीम (13 वर्ष) तथा इफ्तजंहा (8 वर्ष) के साथ धनघटा क्षेत्र के परसहर गांव स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे वे कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर स्नान करने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान करते समय मोहम्मद सलीम और इफ्तजंहा नदी के गहरे हिस्से में चले गए। वे डूबने लगे और मदद के लिए चीखने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। दोनों बच्चे देखते ही देखते नदी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही धनघटा और महुली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से काफी प्रयासों के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का दुखद स्थिति में हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
संतकबीरनगर में कुआनो नदी में डूबे सगे भाई-बहन:स्नान करते समय हुई मौत, पुलिस ने शव निकाले