संतकबीरनगर एसपी ने रात में सुरक्षा जांची:खुद गाड़ियां रोकीं, बोले- ड्यूटी में लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय


संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नेमंगलवार देर रात जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं सड़कों पर उतरकर प्रमुख चौराहों और ड्यूटी पॉइंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने आने-जाने वाली गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी भी ली और ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक ने कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों, बाजारों, चौराहों और अन्य प्रमुख स्थानों पर लगे पुलिस पिकेट तथा ड्यूटी पॉइंटों का दौरा किया। देखें, 2 तस्वीरें… निरीक्षण के दौरान, एसपी ने रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और कर्तव्य निर्वहन की जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। एसपी संदीप मीना ने बताया कि जिले की पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी पुलिसिंग और सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *