![]()
श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर डीएम आनंद वर्द्धन ने कोपागंज स्थित शिव मंदिर और दोहरीघाट के रामघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोपागंज स्थित शिव मंदिर में जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे जलाभिषेक और मंदिर परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पंचायत कोपागंज के अधिकारियों को मंदिर परिसर के साथ-साथ श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और कहीं भी गंदगी न रहने पाए। उन्होंने सुचारु आवागमन के लिए भी निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने दोहरीघाट स्थित रामघाट का भी निरीक्षण किया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाघरा नदी से जल उठाकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। डीएम ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को घाट और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों की विशेष सफाई कराने और सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल उठाने से लेकर मंदिरों तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उनकी सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी घोसी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
श्रावण के अंतिम सोमवार पर डीएम का निरीक्षण:श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश