शिक्षा प्लस प्रोग्राम में 2450 लोगों को मिले प्रमाण पत्र:परिवर्तन संस्था ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर किए वितरित


मुरादाबाद में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर परिवर्तन “दी चेंज” संस्था ने 2450 लोगों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए। ये प्रमाण पत्र शिव नाडर फाउंडेशन के “शिक्षा फॉर एडल्ट्स” कार्यक्रम के तहत दिए गए। यह कार्यक्रम मुरादाबाद और छजलैट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में चलाया गया, जहां चार माह के प्रशिक्षण के बाद निरक्षर लोगों को साक्षर बनाया गया। संस्था ने बताया कि वर्तमान में “शिक्षा प्लस प्रोग्राम” के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु के 2610 निरक्षर लोगों को आठ अलग-अलग गांवों में साक्षर किया जा रहा है। संस्था को वर्ष 2026-27 तक 10 हजार और लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य भी मिला है। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में सह जिला विद्यालय निरीक्षक सतानंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शिव नाडर फाउंडेशन की “शिक्षा फॉर एडल्ट्स” प्रोग्राम मैनेजर भावना शर्मा और बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता शामिल थे। अतिथियों ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। संस्थाध्यक्ष कपिल कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित न रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नरेश, “शिक्षा फॉर एडल्ट्स” टीम से संजीव झा, संस्था के पदाधिकारी, स्वयंसेवक और जनशिक्षक भी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *