![]()
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 4 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें निगोही सीएचसी लाया गया। अस्पताल में दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। यहां एक-दूसरे पर गलती का आरोप लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। सीएचसी के अंदर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। उसके बाद सीएचसी पर घायलों का इलाज किया गया। घायलों में खिरिया पूर्वी गांव के विमलेश और उनकी पत्नी श्वेता, साथ ही कटरा थाना क्षेत्र के छोटे अली शामिल हैं। निगोही थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।
Source link
शाहजहांपुर में सीएचसी में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:दो बाइक की टक्कर में तीन घायल हुए थे, एक-दूसरे पर आरोप लगाने पर विवाद बढ़ा