![]()
शाहजहांपुर में 21 वर्षीय युवक सौरभ सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को तिलहर क्षेत्र के अजमाबाद गांव से करीब दस किलोमीटर दूर रुजवारी गांव के पास मिला। सौरभ सिंह खेतीबाड़ी के साथ आर्मी की तैयारी भी कर रहा था। मृतक के पिता भानू सिंह ने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोसी ने सौरभ पर चोरी का आरोप लगाया था, जिसके बाद रविवार को थाने में समझौता कराने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए गए। पिता का यह भी आरोप है कि पड़ोसी ने सौरभ पर अपनी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग का भी आरोप लगाया था, जिसे उन्होंने गलत बताया है। भानू सिंह के अनुसार, गुरुवार को सौरभ उनके साथ खेत पर काम कर रहा था और वहीं से चला गया था। बाद में उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने आरोप लगाया है कि सौरभ के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे उन्हें हत्या का संदेह है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी पिता ने बताया कि लगभग एक महीने पहले पड़ोसी ने सौरभ पर अपनी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर विवाद किया था। इसके बाद बीते रविवार को उसी पड़ोसी ने सौरभ पर चोरी का आरोप लगाया। इस मामले में थाने में पंचायत हुई, जहां पड़ोसी ने चोरी का आरोप वापस ले लिया। हालांकि, पिता का दावा है कि समझौते के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये लिए गए और एक अन्य व्यक्ति ने बेटे को बचाने के लिए 1000 रुपये की शराब की बोतल भी ली थी। पिता ने दावा किया है कि, उन्होंने दस हजार रुपए नकद पुलिस को दिए और दस हजार रूपए एक प्रधान के माध्यम से आनलाइन दिलाए। शुक्रवार को सौरभ सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सौरभ की शादी एक साल पहले लखीमपुर में हुई थी और उसकी पत्नी नीलम जून में बच्चे को जन्म देने वाली है।
Source link
शाहजहांपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत:आर्मी की तैयारी कर रहा था, पिता बोले- ब्याज पर लेकर बीस हजार रुपए दिए थे