![]()
शाहजहांपुर में राजस्व टीम और पुलिस बल के सामने एक पिता और उनके दो बेटों ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल पेड़ पर चढ़कर तीनों को बचाया। इसके बाद एक बेटे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस घटना वीडियो भी सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी दो युवकों बचाते हुए दिख रही है। दोनों युवक पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश कर रहे थे। राजस्व विभाग चकरोड पर बने एक मकान को गिराने पहुंचा था। इसी दौरान परिवार ने यह हंगामा किया। परिवार का आरोप है उनसे 4 लाख रुपए की मांग की गई। मामला जलालाबाद थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… जलालाबाद तहसील क्षेत्र के मझरेता-मघटोरा गांव में धनपाल ने चकरोड पर मकान का निर्माण कर लिया है। शिकायत पर मंगलवार शाम नायब तहसीलदार रोहित कुमार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। टीम को देखते ही धनपाल और उनके बेटे विवेक और दुर्गेश ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और परिवार के सदस्यों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। टीम ने मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की, तो तीनों एक नीम के पेड़ पर चढ़ गए और रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए पेड़ पर चढ़कर उन्हें नीचे उतारा। फांसी का फंदा कसने के कारण विवेक की हालत बिगड़ गई थी और उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि राजस्व विभाग की टीम ने मकान न गिराने के एवज में उनसे 4 लाख रुपये की मांग की थी। धनपाल और उनके बेटों का कहना है कि वे पिछले करीब 40 सालों से इस मकान में रह रहे हैं और उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के बेघर करने की कार्रवाई की जा रही थी। यह मामला काफी समय से तहसीलदार कोर्ट में विचाराधीन है। विवेक ने बताया, अधिकारी ने कार्रवाई को रोकने के लिए चार लाख रुपए की मांग भी कर रहे थे। रुपये न देने पर मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू करा दी। घटना के बाद सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया। विवेक व उनके परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। चकरोड पर मकान बनाकर किए गए कब्जे को हटाने के लिए टीम गई थी। तहसीलदार कोर्ट से इसको लेकर आदेश हो चुका है। कार्रवाई को रोकने के लिए इस तरह का हंगामा किया गया है। एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भवरे ने बताया कि राजस्व टीम के साथ पुलिस बल सरकारी जमीन पर कब्जा हटवाने गया था। टीम पर जबाव बनाने के लिए परिवार के लोग पेड़ चढ़े थे। पुलिस ने सूझबूझ के साथ उनको बचाया है। वहीं एसडीएम जलालाबाद और नायब तहसीलदार से उनके नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो उनके नंबर पर संपर्क नही हो पाया। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ———————- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में VVIP चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग, 2012-2017 की खबरों की कटिंग लगाई, लिखा- ल्यारी राज नहीं भूलेंगे लखनऊ में VVIP चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग लगाया गया है। इसके जरिये उनके 2012 से 2017 तक के शासनकाल पर सवाल खड़े किए गए हैं। इस होर्डिंग पर लिखा है- सपा का ल्यारी राज न भूले हैं, न भूलेंगे। उस दौरान 5 साल में हुई घटनाओं की खबरों की कटिंग लगाई गई है। इस पर नीचे समाजसेवी देवेंद्र तिवारी लिखा गया है। (पूरी खबर पढ़िए)
Source link
शाहजहांपुर में बाप-बेटों ने फांसी लगाने की कोशिश की, VIDEO:मकान तोड़ने पहुंची थी राजस्व टीम, पुलिसकर्मियों ने पेड़ पर चढ़कर बचाया