![]()
सोनभद्र में शनिवार को उप महानिरीक्षक कारागार (मुख्यालय) राम धनी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। दो घंटे चले इस निरीक्षण में जेल की सुरक्षा, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने बाउंड्री वॉल और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही, सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के पदों के सापेक्ष तैनाती भी देखी। बंदियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता, महिला बैरक, किचन, हॉस्पिटल, किशोर बैरक और पुरुष बैरकों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण अधिकारी ने बंदियों से बात कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने समस्याएं बताईं। उन्होंने समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। व्यवस्थाओं को देखकर निरीक्षण अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार गौरव, जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, उप जेलर शशांक पटेल, उप जेलर गौरव कुमार, उप जेलर गरिमा कुमारी सहित अन्य अधिकारी और सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
Source link
DIG कारागार अचानक जिला जेल पहुंचे:बंदियों से बात करके व्यवस्थाएं देखीं, किचन-हॉस्पिटल की स्थिति भी देखी