शामली में 1.05 करोड़ की हेरोइन बरामद:पुलिस-ANTF की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस


शामली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली शामली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) सहारनपुर की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से 525 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP19S-8499) और तीन मोबाइल फोन (सैमसंग, रेडमी और आईफोन-13) भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनशाद पुत्र आलमदीन निवासी मोहल्ला आलखुर्द, थाना कैराना और मुनशाद चौहान पुत्र जिंदा हसन निवासी ग्राम लोहरीपुर माल्हीपुर, थाना कांधला के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली शामली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुनशाद पुत्र आलमदीन के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मुनशाद चौहान पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज है। सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन के स्रोत और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *