शामली में लोजपा ने मनाई रामविलास पासवान की जयंती:पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर जनसेवा का संकल्प लिया


शामली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई ने रविवार को पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और जनसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रामविलास पासवान के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पासवान ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता दी। उनके विचार आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को हलवा प्रसाद वितरित किया गया। संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुलफाम मीर, प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद अरशद, सहारनपुर मंडल सचिव अयाज़ अहमद सिद्दीकी, शामली विधानसभा अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सिद्धू, नगर अध्यक्ष आकाश कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष मोहसीन अहमद, थानाभवन नगर अध्यक्ष मोहम्मद नफ़ीस, एससी/एसटी प्रकोष्ठ (कैराना-शामली) के जिला अध्यक्ष राकेश प्रधान और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक चौहान सहित जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *