![]()
प्रयागराज में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि शाम होते ही तापमान में गिरावट आने लगती है। रात में ठंड के साथ कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है। अब दिन में भी हल्की धुंध नजर आने लगी है। आसमान में बीच-बीच में बादल छाए रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर के बाद ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। अगले सप्ताह बारिश होने के भी आसार हैं। फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह-शाम ठंडक महसूस होने लगी है। दिन में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान मंगलवार, 13 अक्टूबर को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह नमी का स्तर 91% दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, लेकिन शाम के बाद मौसम ठंडा होने लगता है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। बदलते मौसम से वायरल के मरीज बढ़े मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों और डॉक्टरों के क्लीनिक पर मरीज पहुंच रहे हैं। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि बदलते मौसम में सेहत को लेकर सावधानी बरतें। सुबह और रात में ठंड से बचें, साफ पानी पिएं और बुखार या अन्य लक्षण होने पर लापरवाही न करें। मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ी प्रयागराज में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 113 दर्ज किया गया। दिए गए आंकड़ों के अनुसार, PM 2.5 का स्तर 21 और PM 10 का स्तर 145 रहा। ऐसे में धूल और प्रदूषण के प्रति संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
Source link
प्रयागराज में गुलाबी-ठंड ने दी दस्तक, रात में ठंड बढ़ी:दिन में धूप, शाम होते ही गिर रहा तापमान; अगले सप्ताह बारिश के आसार, वायरल बुखार के मरीज बढ़े