शादी के एक महीने बाद नर्स ने किया सुसाइड:बरेली में घर में अकेली थी, सुसाइड नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार


बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय नर्स आरती ने लव मैरिज के एक महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रामनगर कॉलोनी, रोड नंबर 1 की है। मृतका के भाई चरन पाल गंगवार ने बताया कि उनके माता-पिता का निधन कई साल पहले हो चुका है। वे दोनों भाई-बहन अपने मामा के घर रामनगर कॉलोनी में रहते थे। आरती ने नर्स का कोर्स किया था और पहले एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। एक महीने पहले आरती ने बदायूं के रहने वाले एक लड़के से लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह बरेली स्थित अपने घर आ गई थी। गुरुवार को उसने ससुराल जाने की बात कही, लेकिन वह नहीं गई। उस समय आरती घर में अकेली थी। शाम को जब उसका भाई चरन पाल गंगवार अपनी प्राइवेट नौकरी से घर लौटा, तो उसने दरवाजा बंद पाया। फोन करने पर आरती ने जवाब नहीं दिया। अंदर झांकने पर चरन पाल ने आरती को पंखे के कुंडे से रस्सी द्वारा फांसी पर लटका पाया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि आरती ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *