शनि जात मेले में श्रद्धालु की जेब कटी:अलीगढ़ के व्यक्ति से 16 हजार रुपये चोरी, पुलिस से शिकायत नहीं की


एटा जिले के जलेसर कस्बे में आयोजित शनि जात मेले में एक श्रद्धालु की जेब कट गई। अलीगढ़ के छर्रा निवासी राजू नामक श्रद्धालु के 16 हजार रुपये चोरी हो गए। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। राजू अपने बेटे के साथ शनि जात करने आए थे। भीड़ से निकलने के बाद जब उन्हें जेब कटने का एहसास हुआ, तो वे रोने लगे। आसपास भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उनसे घटना की जानकारी ली।
श्रद्धालु राजू ने बताया कि उनकी जेब से 16 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने अज्ञात जेबकतरों पर चोरी का आरोप लगाया। थाना प्रभारी जलेसर अखिलेश दीक्षित के अनुसार, पीड़ित द्वारा थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि थाना स्तर पर इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। इन दिनों जलेसर में आयोजित शनि जात मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग शनि जात करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसमें चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *