![]()
धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक बन रहे विरासत गलियारा की सड़क अगले सप्ताह बनकर तैयार हा जाएगी। कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं DIG एस चनप्पा ने शनिवार को विरासत गलियारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने बताया कि एक सप्ताह में सड़क की ब्लैक टॉपिंग की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि हर हाल में अगले शनिवार तक सड़क बनाकर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाए।
कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी व बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आगामी शनिवार तक सड़क को मोटरेबुल बना दें। इसके साथ ही पथ प्रकाश के बिजली पोलों को भी स्थापित करा दें। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अजय जैन भी उपस्थित रहे। कमिश्नर ने उन्हें निर्देश दिया कि फुटपाथ का अतिक्रमण कर उसपर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को नोटिस दिया जाए। 3 दिन में उन्हें अतिक्रमण हटाने को कहें। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो चालान कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पांडेयहाता से धर्मशाला तक जहां भी मलबा या कूड़ा पड़ा हुआ है, उसे नगर निगम की टीम लगाकर पूरी तरह से हटवा लिया जाए।
विरासत गलियारा की लंबाई लगभग साढ़े तीन किलोमीटर है। मार्ग चौड़ा हो जाने से इन बाजारों में आना-जाना आसान हो जाएगा। साथ ही शहर के दो हिस्सों की दूरी भी कम हो जाएगी। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम परियोजना है। सड़क का निर्माण पूरा हो जाने के बाद पूरे रास्ते पर आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। यहां की दुकानें एक जैसी नजर आएंगी। सभी को एक रंग में रंगा जाएगा। धर्मशाला बाजार के रास्ते कोई भी सीधा पांडेयहाता होता हुआ महेवा तक पहुंच सकता है। बन जाने के बाद यह शहर के सबसे आकर्षक बाजार के रूप में नजर आएगा।
Source link
विरासत गलियारा में अगले सप्ताह बन जाएगी सड़क:कमिश्नर-DIG ने निरीक्षण किया; फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण