![]()
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट समुद्र में पलट गई। भारतीय दूतावास ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और खोज-बचाव अभियान जारी है। सोशल मीडिया पर दावा किया किया जा रहा है कि इसमें 32 भारतीय टूरिस्ट सवार थे। इनमें से 18 का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 14 की तलाश जारी है। वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी में स्थित इंडियन एंबेसी ने बताया कि घटना के सही जानकारी जुटाई जा रही है। यहां यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। हादसे की तस्वीरें… खबर लगातर अपडेट हो रही है…
Source link
वियतनाम में भारतीय टूरिस्टों से भरी बोट पलटी:32 भारतीय सवार थे, 18 का रेस्क्यू, 14 की तलाश; इंडियन एंबेसी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए