विधायक बेटे बोले-माफी के बाद कोई कुछ भी बोले:चौधरी बाबूलाल बड़े दिल के आदमी हैं, मांफी के बाद कोई कुछ भी बोले फर्क नहीं पड़ता


आगरा में समाजसेवी बाल योगी ने विधायक चौधरी बाबूलाला पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद बाल योगी ने माफी भी मांगी। लेकिन माफी मांगने के एक घंटे बाद ही उनके सुर बदल गए। बाल योगी लगातार वीडियो जारी कर सियासी बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन अब इस मामले में विधायक चौदरी बाबूलाल ने चुप्पी साध ली हैं। विधायक बेटे रामेश्वर चौधरी क कहना है कि चौधरी बाबूलाल बात बाले आदमी हैं, उन्होंने माफ कर दिया तो कर दिया। अब बाद में कोई आदमी क्या कह रहा हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। माफी मांगने के बाद अगर कोई कुछ बोले,तो जवाब देकर तवज्जो देना बेकार है। अगर विधायक माफ नहीं करते और वो अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आता तो उस पर कार्रवाई करते। लेकिन अब इन बातों का कोई मतलब नहीं है। अपनों से ही नहीं मिला साथ
सत्तारूढ़ दल के विधायक पर गलतबयानी के मामले में चौधरी बाबूलाल को अपनों का ही साथ नहीं मिला। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के ही कई दिग्गज नेताओं व जनप्रतिनिधियों के करीबियों ने खुद इस विवाद से जुड़े बाल योगी के वीडियो जमकर शेयर किए। यही नहीं, कुछ के इशारे पर बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो को वायरल किया। खास बात यह है कि वीडियो में बाल योगी ने सांसद राजकुमार चाहर पर भी सवाल किए लेकिन पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने विवाद से दूरी बनाए रखी। बता दें, मलपुरा में बाल योगी एक खुले नाले की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों के बीच पहुंचे बालयोगी ने नाले की गंदगी की वजह से कई लोगों को कैंसर और अन्य बीमारियां होने की बात कही थी। इस दौरान उन्होंने विधायक व उनके बेटे को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद बाल योगी बुधवार को विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक चौधरी टिप्पणी को लेकर क्षमा मांगी। हालांकि विधायक समर्थकों ने इसे दूसरे अंदाज में पेश किया, जिसके बाद बाल योगी ने अलग वीडियो जारी कर नाराजगी व्यक्त की और सोशल मीडिया पर फिर से टिप्पणी करना शुरू कर दिया। कहा कि ज्यादातर जिले के विधायक अपने बेटों को आगे करते हैं। दावा किया कि चौधरी बाबूलाल के कई फोन उनके पास आए, जिसके बाद वह उनके आवास पर गए। वह बड़ों का आदर करते हैं। इसलिए उन्होंने गलती से कुछ शब्द निकलने को लेकर क्षमा मांगी। हालांकि वह इस बात पर अड़े रहे कि वह आगे भी जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *