नकली नोट से ठगी करने वाले सिपाहियों समेत पांच गिरफ्तार:भावनपुर थाने में तैनात हैं दोनों सिपाही, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, दोनों सस्पेंड


मेरठ की भावनपुर पुलिस ने नकली नोटों की गडि्डयों से ठगी/लूट की वारदात करने वाले यूपी पुलिस के दो सिपाहियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में थाने का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। यह लोग असली नोट के जरिए लोगों को शिकार बनाकर नकली नोटों की गडि्डयां दे देते थे। दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में नकली नोटों के जरिए ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल रहकर आ चुका है। पुलिस ने छानबीन शुरु की तो पता चला कि गिरोह में थाने के ही दो सिपाही भी शामिल हैं। मजबूत साक्ष्य जुटाने के बाद सोमवार देर रात पुलिस ने 2025 बैच के सिपाही आशीष कुमार व प्रश्नचित आनंद के अलावा हिस्ट्रीशीटर साजिद, फैजान और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग असली नोटों के जरिए लोगों को शिकार बनाते आ रहे थे। उनके पास से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गडि्डयां भी बरामद की गई हैं। ऐसे अंजाम देते थे वारदात को
यह गिरोह लोगों को तीन गुना रकम देने का लालच देता था। इसके लिए वह पहले उनका विश्वास जीतते थे। असली नोट को नकली बताकर देते थे और बाजार में चलाने के लिए भेजते थे। क्योंकि नोट असली होता था, इसलिए लोग आसानी से फंस जाते थे। ऊपर नीचे लगा देते थे असली नोट
एसपी देहात ने बताया कि यह गिरोह पहले भी इस तरह की वारदात में जेल जा चुका है। भरोसा जीतने के बाद यह नकली नोटों की गड्‌डी तैयार करते थे। ऊपर व नीचे कुछ असली नोट लगाकर यह गडि्डयां सौंप देते थे। इसके बाद दोनों सिपाहियों का काम शुरु होता था। धमकाने-डराने का काम था सिपाहियों का
सिपाही आशीष कुमार और प्रश्नचित आनंद भी इस गिरोह में महत्वपूर्ण किरदार निभाते थे। यह दोनों डील के वक्त आस पास ही रहते थे। जैसे ही असली नोट लेकर यह गिरोह नकली नोटों की गडि्डयां सौंपते थे, सिपाही पहुंचकर पकड़ लेते थे। दोनों ही तरफ के लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर डील करते थे। मामले का खुलासा ना हो, इसलिए नकली नोटों की गड्‌डी जब्त करने का नाटक करते थे। दोनों सिपाही निलंबित, जांच शुरु
पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 25 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इन नोटों के तीन गुना नोट सौंपे जाने थे। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने मामले का खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही आरोपी दोनों सिपाहियों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। आज कोर्ट में पेश होंगे आरोपी
भावनपुर पुलिस आज इस गिरोह को कोर्ट में पेश करेगी। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से दो लोग वर्ष 2022 में भी ऐसी ही वारदात में जेल जा चुके हैं। उस वक्त यह खुद नकली पुलिस बनकर वारदात करते थे लेकिन फिर इन्होंने असल के सिपाहियों को साथ मिला लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *