विधायक की छवि धूमिल करने पर 13 पर FIR:विधायक के आवास का बताकर फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप, रौनाही थाने में दर्ज हुआ मुकदमा


अयोध्या में विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान की छवि धूमिल करने के आरोप में रौनाही पुलिस ने 13 नामजद लोगों समेत कुछ अन्य अज्ञात लोगों और चैनलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार मौर्या ने आरोप लगाया कि कुछ पत्रकारों और सोशल मीडिया हैंडल से एक फर्जी वीडियो वायरल किया गया। वीडियो को विधायक के आवास का बताकर सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा था। शिकायत के मुताबिक, वायरल वीडियो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इससे विधायक की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में संबंधित लोगों और चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत में इन लोगों के नाम एफआईआर में अमित मौर्या, राहुल भारती, देवेश कुमार पट, संग्राम सिंह मौर्या, इंडिया न्यूज दर्पण, समाजसेवी अजीत मौर्या, एफएस भारत न्यूज ग्रुप, विशाल मौर्या, रामजन्म निषाद, सुनील मौर्या और अर्जुन सिंह के नाम दर्ज हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोगों और चैनलों का भी उल्लेख किया गया है। सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट और फोटो लगाए शिकायतकर्ता ने पुलिस को सोशल मीडिया से संबंधित स्क्रीनशॉट और फोटो भी उपलब्ध कराने की बात कही है। रौनाही थाने में 6 सितंबर 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *