![]()
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने लखनऊ में भीषण अग्निकांड के बाद कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पिछले 35 घंटे के अंदर 35 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की गई। मानक विहीन और भवन निर्माण नक्शे की खामियों के बीच इन कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किया गया है। अलीगंज में अग्निकांड के बाद वाराणसी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने शहर में कई प्रमुख कोचिंग हब में बड़े पैमाने पर छापेमारी और सीलिंग की कार्रवाई की है। इसके बाद सभी भवन सील कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिए गए। एक्शन के बाद इन कोचिंग सेंटरों पर ताले पड़ गए हैं और संचालक कोचिंग सेंटर कैंपस छोड़कर फरार हैं। वहीं इन कोचिंगों में पढ़ाने वाले शिक्षक भी अंडरग्राउंड हो गए है। कई कोचिंग संचालकों के मोबाइल फोन बंद है और घर पर भी नहीं मिल रहे। वीडीए की नोटिस मिलने के बाद अब तक 24 घंटे में किसी ने जवाब नहीं दिया है। हालांकि निर्धारित समय पर जवाब नहीं आया तो जुर्माना समेत विधिक कार्रवाई की जाएगी। सील हुए इन सेंटरों में कई बड़े और चर्चित कोचिंग सेंटर हैं, जिसके बाद छात्र भी पढ़ाई से महरूम हो गए हैं। वीडीए वीसी पूर्ण बोरा ने बताया कि मानचित्र स्वीकृति एवं भवन मानकों के उल्लंघन पर कुल 35 कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। विशेष अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अवैध कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी बिना आवश्यक अनुमतियों के संचालित मिले। सभी जोन में एक्शन लिया गया है। कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित भवन मानकों, अग्नि सुरक्षा प्रावधानों तथा प्राधिकरण से प्राप्त स्वीकृतियों के अनुरूप ही संचालन सुनिश्चित करना होगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पहले जानिए जोनवार वीडीए की कार्रवाई जोन-1: द्वारिका नगर कॉलोनी, भरलाई 1. सौरभ मौर्या, पाण्डेयपुर, नई बस्ती के द्वारा रैन्कर्स कोचिंग का संचालन किया जा रहा था। 250 वर्गमीटर भू-क्षेत्रफल में जी+4 तलों का निर्माण कार्य को लेकर नोटिस देकर भवन सील कर दिया गया। ्र 2. अशोक सिंह, लक्ष्मणपुर, शिवपुर TRI S CLASSES निर्माणकर्ता थे, लगभग 500 वर्गमीटर भू-क्षेत्रफल के अन्तर्गत जी+1 तलों का निर्माण कार्य करके कोचिंग का संचालन कर रहे थे, भवन सील कर दिया गया है। 3. शीतल कुशवाहा, भरलाई शिवपुर ने भवन बनवाया और APESYS TUTORIALS को रेंट पर दिया। 200 वर्गमीटर भू-क्षेत्रफल के अन्तर्गत भूतल का निर्माण कार्य करके कोचिंग का संचालन पर नोटिस दिया। 4. दिप्ती तिवारी सिकरौल शिवपुर ने 600 वर्ग मीटर भवन को जी+2 बनवाया और कौटिल्य एकेडमी के किराए पर दिया। वीडीए ने कोचिंग बंद करवाकर भवन सील कर दिया और नोटिस देकर जवाब मांगा है। 5. प्रभात सिंह, टैगोर टाउन कालोनी, महाबीर मंदिर रोड़ पर 300 वर्ग मीटर में मोमेन्टम कैरियर क्लासेस को रेंट पर दिया। वीडीए ने कोचिंग बंद करवाकर भवन सील कर दिया और नोटिस देकर जवाब मांगा है। 6. रमेश सोनकर, टैगोर टाउन कालोनी, महाबीर मंदिर रोड़ ने 4 मंजिला भवन कौटिल्य एकेडमी को रेंट पर दिया। बी+जी+3 तलों का निर्माण रोककर परिसर को सील बन्द कर दिया गया है। जोन-2: मौजा आशापुर, सारनाथ 1. संजय यादव ने लगभग 120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति के भूतल पर लाइब्रेरी संचालित की जा रही थी, जिसे मौके पर सील किया गया। भवन स्वामी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। 2. सुजीत त्रिपाठी पुराना आरटीओ रोड, सारनाथ में 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति के भूतल एवं प्रथम तल पर कोचिंग संस्थान संचालित किया जा रहा था। वीडीए ने कोचिंग बंद करवाकर भवन सील कर दिया और नोटिस देकर जवाब मांगा है। जोन-3 सिगरा-महमूरगंज क्षेत्र 1. डॉ. राजीव मिश्रा द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान पर वीडीए ने कोचिंग बंद करवाकर भवन सील कर दिया और नोटिस देकर जवाब मांगा है। 2. विकास दुबे फिजिक्स वाला, महमूरगंज, वीडीए ने कोचिंग बंद करवाकर भवन सील कर दिया और नोटिस देकर जवाब मांगा है। 3. एस.एस.आर. डांस एंड फिटनेस स्टूडियो पर वीडीए ने एक्शन लिया और भवन सील कर दिया और नोटिस देकर जवाब मांगा है। जोन-4 दुर्गाकुंड-संकटमोचन 1. इसरो कोचिंग संस्थान, दुर्गाकुंड में वीडीए ने भवन सील कर दिया और नोटिस देकर जवाब मांगा है। 2. इन्डूजुअल कोचिंग संस्थान, दुर्गाकुंड को नोटिस देकर जवाब मांगा है। 3. अड्डा कोचिंग संस्थान दुर्गाकुंड में वीडीए ने भवन सील कर दिया और नोटिस देकर जवाब मांगा है। 4. माइक्रोटेक कोचिंग संस्थान दुर्गाकुंड में वीडीए ने भवन सील कर दिया और नोटिस देकर जवाब मांगा है। जोन-5 रामनगर-मुगलसराय 1. प्रबन्धक आर्गन एकेडमी, मौजा-रामनगर चैक (किला के पास) 2 . अहरार अहमद (स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी), मौजा-कटेसर मुगलसराय 3 . मोती लाल नाथ (नाथ कामर्स क्लासेज) मौजा-मच्छरहट्टा, रामनगर 4 . विजय नारायण तिवारी मौजा-रामनगर (रामनगर चैक के पास),रामनगर 5 . मुरारी लाल यादव मौजा-भीटी (पंचवटी तिराहे के पास), रामनगर 6 . विनोद मौजा-सुल्तानपुर (दुर्गा मन्दिर के पीछे),रामनगर 7 . रेखा गुप्ता, 1/12.39, मौजा-साहित्यनाका मोड, रामनगर चैक के आगे रामनगर 8 . सौरभ सिंह मौजा-साहित्यनाका रामनगर चैक के आगे थाना-रामनगर 9 . राजू (नसरूदीन) मौजा-गोलाघाट रामनगर थाना-रामनगर 10 . सरजू क्वात्रा मौजा-गुरूद्वारा थाना-मुगलसराय, 11 . प्रमोद (टाॅपर विजन एकेडमी) मौजा-नई बस्ती, थाना-मुगलसराय 12 . वी0के0 राय (राॅय एकेडमी) मौजा-पटेलनगर, थाना-मुगलसराय 13 . दीपक कुमार ओझा (स्टार इन्स्टिट्यूट) मौजा-रविनगर, थाना-मुगलसराय 14 . संजय कुमार पाठक (एस0ए0एस0 लाइब्रेरी) मौजा-कैलाशपुरी, थाना-मुगलसराय 15 . चन्द्रकान्त तिवारी पाठक एकनामिक्स प्वाइंट) मौजा-कैलाशपुरी, थाना-मुगलसराय 16. सारांश सिंह अमेरिकन कोचिंग) मौजा-कैलाशपुरी, वार्ड-मुगलसराय चन्दौली 17 . राम किशुन पोद्दार (सी0बी0एस0 कोचिंग) मौजा-कैलाशपुरी, मुगलसराय 18 . ओ0प्र0 श्रीवास्तव (कामर्स एकेडमी) मौजा-कैलाशपुरी, मुगलसराय 19 . सौरभ पाण्डेय (द मास्टर क्लास एकेडमी) मौजा-कैलाशपुरी, मुगलसराय 20. आशीष मिश्रा (महेन्द्रा कोचिंग) मौजा-नई बस्ती, मुगलसराय
Source link
वाराणसी में 35 घंटे में 35 कोचिंग सेंटरों पर ताले:VDA ने मानक विहीन-नक्शे पर भेजा नोटिस, भवन छोड़कर भागे संचालक-टीचर