वाराणसी में 35 केंद्रों पर PGT भर्ती परीक्षा आज से:52 हजार परीक्षार्थी रजिस्टर्ड, कंट्रोल रूम से निगरानी


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग चार साल बाद PGT भर्ती परीक्षा आज यानी शनिवार से शुरू हो रही है। वाराणसी में 35 केंद्रों पर 52052 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा दोनों दिनों में प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक संचालित की जाएगी। जानिए, कब-कब टली यह परीक्षा PGT यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई-2022 में ही पूरी कर ली गई थी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के करीब तीन वर्ष बाद परीक्षा की तिथि घोषित की गई थी। उसके बाद से परीक्षा आयोजित होने के बजाय महज तिथियां बदलती रही। बीते वर्ष 2025 में 11 और 12 अप्रैल को यह परीक्षा प्रस्तावित थी लेकिन परीक्षा नहीं हो सकी और परीक्षा टाल दी गई। यह 20 और 21 जून पर टाला गया। इसके बाद 18 और 19 जून की नई इस परीक्षा के लिए नई तिथियां जारी हुईं, लेकिन फिर परीक्षा नहीं हो सकी। बाद में अगस्त में परीक्षा कराए जाने की बात कही गई पर तिथि नहीं घोषित हुई। फिर 15 और 16 अक्टूबर को परीक्षा की तिथि घोषित की गई थी, लेकिन अंत में वह भी टाली गई। आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में पदग्रहण करने के कुछ दिनों बाद प्रशांत कुमार ने इस परीक्षा के लिए 9 और 10 मई को परीक्षा कराने की तिथि घोषित की थी। जो परीक्षा अब हो रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *