![]()
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र के काली मंदिर के पास सरेराह रविवार की रात चार युवकों ने युवती से अश्लीलता कर दी। नशे में धुत युवकों ने सरेराह अश्लील टिप्पणियां की, उसे बाइक से उतारकर कार में बैठाने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर युवती के परिजनों और आरोपियों के बीच हाथापाई व मारपीट की नौबत आ गई। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई तो युवक दबंगई दिखाते हुए भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उनमें से एक युवक को दबोच लिया। फरार होते समय कार सवारों ने स्कूटी सवार किशोरी को भी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी को पुलिस थाने लेकर गई जहां पीड़ित के पति की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं फरार कार सवारों की तलाश की जा रही है। पहले जानिए पूरा मामला लखनऊ निवासी सूर्यप्रकाश वाराणसी में अपनी पत्नी के साथ ससुराल आए थे। शाम को रिश्तेदारों की स्कूटी लेकर पत्नी को शॉपिंग करने बाजार निकले थे। सूर्य प्रकाश यादव जब काली मंदिर के पास पहुंचे, इसी दौरान एक कार सवारों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए बराबर में कार लगा दी। कार सवारों में तीन युवकों ने शीशे खोलकर फब्तियां कसना शुरू कर दिया और अश्लील शब्द बोलने लगे। एक युवक ने उनकी पत्नी को डार्लिंग कहते हुए अपनी गाड़ी में बैठने के लिए कहा, इसके बाद आक्रोशित युवक सूर्य प्रकाश यादव ने इसका विरोध किया। उनकी गाड़ी को रोककर मौके पर तैनात ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल को सूचना दी और डायल 112 को सूचना दी। सूचना के बाद लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एक कार सवार को हिरासत में लेकर कार चालक को थाने लेकर जाने का प्रयास कर रही थी तभी सभी ने भागने का प्रयास किया। कार चालक ने शादियाबाद गाजीपुर की निवासी रिया नमक लड़की को धक्का मारते हुए आशापुर की तरफ फरार हो गया पुलिस एक आरोपी को पड़कर लालपुर थाने ले गई है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी का भी मेडिकल कराया गया है। एसीपी कैंट अपूर्व पाण्डेय ने घटना से अनभिज्ञता जताई है और थाने से पता करके बताने की बात कही ।
Source link
वाराणसी में सरेराह युवती से अश्लीलता, भीड़ ने शोहदा दबोचा:चार आरोपियों का युवती को कार में बैठाने का प्रयास, भागते हुए स्कूटी सवार को मारी