वाराणसी में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा:जून के दूसरे सप्ताह काशी पहुंचेगा मानसून,बाबा को अर्पित किया गया बेल का रस


वाराणसी में आज सुबह हल्के बादल रही,वही दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकली तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है वही नमी 33% दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक का दावा है कि अगले 24 घंटे बाद वाराणसी में बारिश हो सकती है। उमस भरी गर्मी के कारण काशी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। देखें तस्वीर… वही,बीते बुधवार को सुबह तेज धूप निकली थी। दिन का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 40.5 और रात का सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 जून तक बादल रहेंगे, हालांकि तापमान में कमी नहीं आएगी। इससे उमस बढ़ सकती है। बूंदबादी भी संभव है। 9 जून से लू चल सकती है। मानसून जून के दूसरे सप्ताह पहुंचेगी काशी मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश की तरफ एक्टिव हो रहा है जिस कारण 5 जून को पूरे यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून भी समय से दो दिन पहले आ सकता है। हालांकि अभी जब मानसून केरल पहुंच जाएगा तब उसके रास्ते और गति का सही समय पता चलेगा। जून का महीना किसानों के लिए खास कृषि विशेषज्ञ राकेश कुमार ने कहा – जून में मिट्टी का तापमान बढ़ा हुआ होता है, जिससे बीजों का अंकुरण तेज होता है। साथ ही मॉनसून की शुरुआत के कारण नमी बढ़ती है, जो कई सब्जियों के विकास के लिए अनुकूल होती है। इस समय की गई खेती किसानों को जुलाई-अगस्त तक ताजा उत्पादन देकर बाजार में बेहतर दाम दिला सकती है। इस सीजन में आप बैंगन और टमाटर की खेती शुरू करके मार्केट में तगड़ा मुनाफा कूट सकते हैं। जून का महीना इन दोनों सब्जियों की नर्सरी तैयार करने या खेतों में रोपाई करने के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। बाबा विश्वनाथ को बेल का शरबत अर्पित किया गया गर्मी के मध्य नजर बाबा विश्वनाथ को प्रतिदिन फलों का रस अर्पित किया जा रहा है आज आरती से पहले बाबा विश्वनाथ को बेल का शरबत अर्पित किया गया इसके अलावा रंग-बिरंगे फूलों से उनको सजाया गया। बाबा का प्रतिदिन अलग स्वरूप में सिंगार किया जाता है इसके अलावा जलधारी भी लगाई जाती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *