वाराणसी में करंट से पहलवान की अखाड़ा में मौत:चौक के अखाड़ा रामसिंह में लगा करंट, दांव-पेच सीखने जाता था हर्ष


वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के एक अखाड़ा में शुक्रवार को पहलवान की करंट लगने से मौत हो गई। पहलवान अखाड़े में दांव पेंच सीखने गया था, इसी दौरान खंभे के किनारे लटक रहे तार से संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद पहलवानों ने मेन स्विच बंद करके उसे बचाया और जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। अचेतावस्थात में उसे कबीरचौरा अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और मुहल्ले के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चौक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद जारी है।
चौक थाना क्षेत्र के बड़ी पियरी निवासी हर्ष उर्फ शनि (23) पुत्र रामाश्रय रामसिंह अखाड़े में प्रतिदिन की तरह पहलवानी करने जाता था। शुक्रवार की शाम बेनिया स्थित राम सिंह अखाड़े में गया थ्ज्ञा। इसी दौरान कपड़े उतारकर खंभे पर टांगे और अखाड़े में उतरने की तैयारी कर रहा था। वहां मौजूद बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद अखाड़े में मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए कबीरचौरा स्थित अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद हर्ष को मृत घोषित कर दिया। बिजली के करंट की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि करंट किस कारण से फैला। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर्ष एक मेहनती और मिलनसार युवक था तथा नियमित रूप से अखाड़े में पहलवानी का अभ्यास करता था। उसकी असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *