वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:DCM की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर; BHU के जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • A Junior Doctor From Banaras Hindu University Committed Suicide. A Truck Crushed A Father And Son, Killing The Father In The Accident. Akhilesh Yadav’s Son Arjun And Daughter Tina Visited The Kashi Vishwanath Temple And Took A Boat Ride In The Ganga. Varanasi

वाराणसी10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सुश्रुत छात्रावास में रविवार रात 10 बजे जूनियर डॉक्टर ऋत्विव कुंडू (26) ने सुसाइड कर लिया। आम लादकर मंडी जा रहे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई।

अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। नाव से गंगा घाटों का भ्रमण किया।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1- ‘लड़की को कुछ मत कहना, वह बहुत प्यारी है’: लिखकर जूनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड, BHU से पढ़ाई कर रहा था

वाराणसी में जूनियर डॉक्टर ऋत्विव कुंडू (26) ने सुसाइड कर लिया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सुश्रुत छात्रावास में रविवार रात 10 बजे ऋत्विव ने दवा की ओवरडोज ले ली। सीनियर छात्रों ने फोन किया तो जवाब नहीं मिला। चिंता हुई तो वह ऋत्विव के कमरे पर पहुंचे। आवाज देने पर जवाब नहीं मिला तो प्राक्टोरियल ऑफिस और पुलिस को बुलाया। दरवाजा खोला गया तो ऋत्विव फर्श पर पड़ा मिला। हाथ में दवा की ड्रिप लगी थी। पूरी खबर पढ़ें

2- अखिलेश के बेटा-बेटी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की: सांसद प्रिया सरोज के साथ नाव पर बैठकर घाट घूमा, टीना ने REEL बनाई

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना रविवार शाम वाराणसी पहुंचे। मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज भी उनके साथ थीं। तीनों ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बाद में तीनों ने नाव से गंगा घाटों का भ्रमण किया और करीब एक घंटे तक नौका विहार किया। इस दौरान टीना रील बनाती नजर आईं। पूरी खबर पढ़ें

3- वाराणसी में DCM की टक्कर से पिता की मौत: बेटे की हालत गंभीर, गुस्साए लोगों ने बनारस-लखनऊ हाईवे पर चक्काजाम किया

वाराणसी में सोमवार सुबह आम लादकर मंडी जा रहे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर घायल है। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटा। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया। पूरी खबर पढ़ें

4- पुलिस ने किराना कारोबारी के 2 हत्यारोपियों को मारी गोली: अस्पताल में निकाली गई बुलेट, बाइक सवार बदमाशों से SOG की मुठभेड़ हुई

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों की एसओजी से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, चारों तरफ से घिरे बदमाशों ने भागने की कोशिशें की लेकिन पुलिस का जाल तोड़ नहीं पाए। घेराबंदी के बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोकें, जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोलियां लगी। दोनों बदमाश हाफ एनकाउंटर में घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें

5- भगवान जगन्नाथ के दरबार जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु: 84 घाटों के गंगाजल से महिलाओं ने अभिषेक किया, पुजारी बोले- अगले 14 दिन नहीं होंगे दर्शन

काशी में आज ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान जगन्नाथ का 84 घाटों के गंगा जल से अभिषेक किया गया। गर्मी से परेशान भक्त हर साल गंगा जल से भगवान को स्नान कराते हैं। भक्तों द्वारा कराए जानें वाले इस स्नान के कारण अगले दिन भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा बीमार हो जाती हैं। फिर पूरे 15 दिन वो भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं। इन दिनों भगवान को परवल के काढ़े का भोग लगाया जाता है। पूरी खबर पढ़ें

6- कुत्ते, बंदर और चूहों से परेशान बंगाली टोला के लोग: वार्ड-91 में सड़कें धंसीं, पानी में दुर्गंध; पार्षद बोले- चूहे प्रभावित कर रहे विकास

सड़कें खोखली हैं, वाहन गुजरते हैं तो जमीन कांपने लगती है। इन पर चलने में डर लगता है। रास्तों पर कुत्ते झुंड बनाकर दौड़ा रहे हैं। छतों पर बंदरों का आतंक है। घर में नल बदबूदार और बालू वाला पानी उगल रहे हैं। ये हालात बनारस के वार्ड-91 बंगाली टोला के हैं। मजेदार बात यह है कि वार्ड में विकास की धीमी गति का ठीकरा पार्षद ने चूहों पर फोड़ा है।पूरी खबर पढ़ें

7- IIT BHU में सैनिकों ने कहा- सीमा ड्रोन का उपयोग बढ़ा:स्वदेशी तकनीक का किया जा रहा उपयोग, पहली बार मनाया गया संस्थान दिवस ‘उत्थान’

IITBHU का दर्जा प्राप्त करने के 14 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आईआईटी बीएचयू ने सोमवार को पहली बार अपना संस्थान दिवस ‘उत्थान’ के रूप में उत्साह के साथ मनाया। इस आयोजन में शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में संस्थान की भूमिका को देखने वाले 88 सेटअप लोगों को दिखाने के लिए लगाए गए थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों व सेना के अधिकारी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें

8- BHU के ITI छात्र लेंगे AI बेस्ड नई तकनीक का ज्ञान: इसी सत्र से शुरू होगा कोर्स, लैब बनकर तैयार

ITI यानी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अब अपने यहां प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को AI बेस्ड नई तकनीकी से जोड़ने की पहल कर रहे हैं। जनपद के सभी ITI में इसी सत्र से एआई आधारित कोर्स पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए लैब का निर्माण भी पहले से कराया जा चुका है। इस सत्र से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत यह बदलाव किए गए हैं। छात्रों का रुझान सबसे अधिक मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड की ओर है।पूरी खबर पढ़ें

9- नौवीं के छात्र पढ़ेंगे देश में कैसे लगा था आपातकाल: NCERT ने सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया, वेदों के बारे में जानेंगे

भारत में वर्ष 1975 में इमरजेंसी यानी आपातकाल कैसे और क्यों लगा? इसकी बारीकिया अब नौवीं कक्षा के छात्र भी पढ़ेंगे। इमरजेंसी को लेकर तरह तरह की बातें सामने आती हैं। ऐसे में नौवीं कक्षा से ही छात्र हकीकत समझ पाएंगे कि आखिर किन हालाताें में देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी। NCERT की ओर से इस बार नौवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम में अहम बदलाव किया गया है।पूरी खबर पढ़ें

10- BHU में जूनियर रेजीडेंट डॉ. साईं सत्या की मौत: 105 दिनों तक वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी की जंग, सीनियर से कहासुनी हुई थी

IMSBHU के सर्जरी विभाग की 25 वर्षीय जूनियर रेजिडेंट डॉ. साईं सत्या का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले साढ़े तीन महीने (105 दिन) से बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। मूल रूप से समस्तीपुर (बिहार) की रहने वाली डॉ. साईं सत्या वाराणसी के सामनेघाट क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर के पीछे एक किराए के मकान में रहती थीं।पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.