![]()
वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे में मंगलवार दोपहर अचानक खराबी आ गई। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल मरम्मत का काम शुरू कराया। सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर 1 से 3 बजे तक विमानों का आवागमन बंद कर दिया गया। इस दौरान वाराणसी आने वाली तीन फ्लाइट को दूसरे एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा, जबकि तीन उड़ानों को उनके मूल एयरपोर्ट पर ही होल्ड करा दिया गया। रनवे में खराबी की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर विमानों का संचालन रोकने का फैसला लिया। इसी दौरान दिल्ली से वाराणसी पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 5025 को अयोध्या डायवर्ट कर दिया गया। बताया गया कि विमान वाराणसी के आसमान में पहुंच चुका था और कुछ देर चक्कर लगाने के बाद उसे अयोध्या भेजा गया। अहमदाबाद और नवी मुंबई की फ्लाइट लखनऊ भेजी अहमदाबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6805 को लखनऊ डायवर्ट किया गया। वहीं नवी मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2442 को भी लखनऊ भेज दिया गया। इसके अलावा अयोध्या, दिल्ली और लखनऊ से वाराणसी आने वाली तीन फ्लाइट को वहीं होल्ड करा दिया गया, जहां से उन्होंने उड़ान भरी थी। फ्लाइट डायवर्ट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेने पहुंचे लोग भी परेशान नजर आए। लोग एयरलाइंस के काउंटर पर पहुंचकर उड़ानों की स्थिति की जानकारी लेते रहे। कई यात्री फोन पर अधिकारियों और अपने परिजनों से जानकारी लेते नजर आए। एयरपोर्ट डायरेक्टर बोले- दो घंटे में पूरा हो जाएगा काम एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि रनवे में खराबी सामने आई थी, जिसकी तत्काल मरम्मत जरूरी थी। इसी वजह से दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विमानों का आवागमन बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत का काम करीब दो घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
Source link
वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे में खराबी, 3 फ्लाइट डायवर्ट:दिल्ली की फ्लाइट अयोध्या और अहमदाबाद-नवी मुंबई की उड़ानें लखनऊ भेजीं, 2 घंटे तक बंद रहा