लोक आयुक्त के 50वें स्थापना दिवस:सीएम योगी होंगे शामिल: स्मारिका और सूचना पुस्तिका का करेंगे विमोचन, पांच दशक की यात्रा पर लगेगी प्रदर्शनी


उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त संगठन सोमवार को अपना 50वां स्थापना दिवस मनाएगा। गोमतीनगर स्थित लोक आयुक्त कार्यालय में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक आयुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्रा करेंगे। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान लोक आयुक्त प्रशासन की स्मारिका और सूचना पुस्तिका का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में संगठन की पांच दशक की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच में निभाता है अहम भूमिका लोक आयुक्त संगठन भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और कानून के मुताबिक जांच के लिए काम करता है। स्थापना के बाद से अब तक संगठन की कार्यप्रणाली, प्रमुख उपलब्धियों और महत्वपूर्ण पड़ावों को प्रदर्शनी के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। 50 साल की यात्रा को प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा प्रदर्शनी में लोक आयुक्त संगठन के गठन से लेकर अब तक की पांच दशक की यात्रा को क्रमवार प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें संगठन की कार्यप्रणाली, शिकायतों की जांच और समय-समय पर किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
समारोह में लोक आयुक्त प्रशासन से जुड़े अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *