लोक अदालत के प्रचार के लिए पीआरवी वैन रवाना:जस्टिस मलखान सिंह ने दिखाई हरि झंडी, जगरूक करना अभियान


लखनऊ में शनिवार को पआयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर से पीआरवी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह ने सुबह 10 बजे वाहन को रवाना किया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर 9 मई 2026 को जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट और जिले की सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसके प्रचार के लिए पीआरवी वाहन शहर के साथ-साथ तहसीलों, ब्लॉकों और दूरदराज के इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज प्रकाश तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी किरन यादव सहित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, पराविधिक स्वयंसेवक, पैनल अधिवक्ता और डिफेंस काउंसिल मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *