![]()
लालानगर टोल प्लाजा के पास फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए नपाई की गई है। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। यह कदम टोल प्लाजा के पास होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम ने टोल प्लाजा के पास स्थित कट पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए माप ली। इस ब्रिज के बनने से पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि नपाई की पूरी रिपोर्ट नेशनल हाईवे अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। टोल प्लाजा के पास पिछले महीनों में कई सड़क हादसे हुए हैं। हाईवे के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं पैदल और दोपहिया वाहनों से सड़क पार करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फुटओवर ब्रिज के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी।
Source link
लालानगर टोल प्लाजा पर फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए नपाई:सांसद डॉ. विनोद बिंद ने नितिन गडकरी से की थी निर्माण की मांग