![]()
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। इस दौरान तीसरी रेल लाइन, अप और डाउन रेल लाइन के विभिन्न पॉइंट्स पर निर्धारित अवधि के ब्लॉक लेकर यार्ड संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। यह कार्य देवगढ़ क्रॉसिंग के पास पुरानी मालगोदाम से आगे और झांसी की तरफ बी केबिन के आगे लगभग चार किलोमीटर तक किया जाएगा। इसमें तीसरी रेल लाइन को अप और डाउन लाइनों से जोड़ने का काम शामिल है। यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन-इंटरलाकिंग कार्य तीन चरणों में होगा। प्री-नॉन इंटरलाकिंग का कार्य 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। नॉन-इंटरलाकिंग कार्य 20 जुलाई को होगा, जबकि पोस्ट नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य 21 जुलाई से 1 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान नए स्टेशन भवन में स्थापित पैनल सिस्टम को भी रेल लाइनों और सिग्नल प्रणाली से जोड़ा जाएगा। कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, कुछ के रूट बदले जाएंगे, और कुछ ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर नियंत्रित भी किया जाएगा। झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य 1 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा। इस अवधि में कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को आगामी दिनों में निरस्त भी किया जाएगा ।
Source link
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य शुरू:1 अगस्त तक चलेगा काम, 10 जुलाई से कई ट्रेनें रद्द; कुछ के रूट बदले