ललितपुर में 200 किसानों को नहीं मिला बीमा:ओलावृष्टि से खराब फसल की राशि दिलाने की मांग, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन


ललितपुर में मंगलवार को 50 से अधिक किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की बीमा राशि दिलाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि लगभग 200 किसानों को अभी तक ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का बीमा भुगतान नहीं मिला है। यह मामला तहसील तालबेहट के ग्राम देवरान से संबंधित है। किसानों ने बताया कि उन्होंने रबी 2025-26 में गेहूं की फसल बोई थी। फरवरी माह में हुई ओलावृष्टि के कारण उनकी फसलें नष्ट हो गईं थीं। इसकी सूचना उपजिलाधिकारी को दी गई थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी ललितपुर और बीमा अधिकारियों ने फसल क्षति की जांच की थी। जांच में सभी काश्तकारों की फसल नष्ट पाई गई थी और किसानों को बीमा राशि दिलाने का आश्वासन भी दिया गया था। हालांकि, किसानों के अनुसार, बीमा कंपनी द्वारा अभी तक फसल क्षति की धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों ने तत्काल बीमा राशि जारी करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय अनेक किसान मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *