![]()
ललितपुर में शनिवार रात एक सेनिटरी टाइल्स गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने में करीब 12 घंटे का समय लगा। इस अग्निकांड में तीन करोड़ रुपये से अधिक का टाइल्स और सेनिटरी का सामान जलकर खाक हो गया। आग की भयावहता देखकर गोदाम संचालक बेहोश हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा। घंटाघर निवासी आकाश गुप्ता की यह गोदाम झांसी मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी के सामने स्थित है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे आकाश गुप्ता गोदाम बंद करके घर गए थे। लगभग आधे घंटे बाद रात 10 बजे उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग बुझाने के लिए गोदाम की दीवार को जेसीबी मशीन से तोड़ना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, बजाज पावर प्लांट और महरौनी से भी दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल पांच दमकल गाड़ियों ने 30 से अधिक बार पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। रविवार सुबह 10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। आग लगने का प्रारंभिक कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग में बाथरूम के सेनिटरी फिटिंग्स, प्लम्बिंग और हार्डवेयर का भारी नुकसान हुआ है। इसमें टॉयलेट सीट (इंडियन, इंग्लिश वेस्टर्न, वॉल-हंग), वॉश बेसिन (दीवार वाला, पेडेस्टल वाला, काउंटर टॉप वाला), विभिन्न प्रकार के टैप और मिक्सर (बेसिन टैप, शावर मिक्सर, किचन टैप, एंगल वाल्व) और शावर (हैंड शावर, रेन शावर, ओवरहेड शावर) शामिल हैं, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। फ्लश सिस्टम फ्लश टैंक, फ्लश वाल्व ,पाइप-फिटिंग PVC पाइप, सीपीवीसी पाइप, नल कनेक्टर सहित टाइल्स जलकर खाक हो गई , अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब तीन करोड़ का सामान जल कर खाक हुआ। ।घटना की जानकारी लगने क्षेत्राधिकारी सदर सुनीत भारद्वाज ,निरीक्षक नरेंद्र कुमार सहित चौकी इंचार्ज पहुंचे थे।
Source link
ललितपुर में सेनिटरी गोदाम में करोड़ों का सामान खाक:5 दमकल गाड़ियों ने 12 घंटे में पाया काबू, व्यापारी बेहोश; 30 बार टैंकर भरकर डाला गया पानी