![]()
ललितपुर में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे ललितपुर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रात 11 बजे तक बारिश जारी रही। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 15 अगस्त शनिवार को भी बारिश होने और दिनभर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। रात 11 बजे तक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, लगातार बारिश के कारण कई कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। जगह-जगह सड़क के गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को तेज बारिश का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त को ललितपुर में तेज बारिश हो सकती है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। किसानों के लिए फायदेमंद बारिश बारिश को किसानों के लिए भी राहत भरा माना जा रहा है। किसान नेता कीरत यादव ने बताया कि वर्तमान समय में हुई बारिश फसलों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ की फसलों को फायदा मिलेगा।
Source link
ललितपुर में बारिश से सड़कों पर भरा पानी:बारिश होने से गर्मी-उमस से लोगों को राहत, तापमान में गिरावट