ललितपुर में दो घंटे में 6 लोग घायल:बाइक दुर्घटनाओं में तीन गंभीर, झांसी रेफर


ललितपुर में सोमवार रात करीब दो घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे जाखलौन, महरौनी और बानपुर मार्ग पर हुए। बल्क ड्रग पार्क से लौट रहे दो युवक बाइक से गिरे पहला हादसा जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम चौंसा निवासी बलराम और उनके साथी हेमराज के साथ हुआ। सोमवार रात करीब 10 बजे दोनों सैदपुर स्थित बल्क ड्रग पार्क से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जाखलौन और ललितपुर के बीच ग्राम खिरिया के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर लाया गया, जहां हेमराज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल दूसरा हादसा महरौनी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। ग्राम सैदपुर निवासी 30 वर्षीय अंकित पुत्र राजेश अपने साथी ग्राम रमेश्वरा निवासी 28 वर्षीय ध्यान पुत्र जालम के साथ रात करीब 9 बजे बाइक से लौट रहे थे। रामनगर स्थित खिरकापुरा चौराहे पर सागर से झांसी की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ध्यान को भी चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर लाया गया। अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है। खड़ी कार से टकराई बाइक, दो घायल तीसरी दुर्घटना बानपुर मार्ग पर ग्राम खोखरा के पास हुई। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की पहचान चंदन के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में एक घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की जानकारी है। पुलिस ने हादसों की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *