![]()
ललितपुर में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में टैक्सी चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों में से छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया है। हादसा एनएच-44 पर ग्राम मसौरा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, टैक्सी ललितपुर से 16 से अधिक सवारियां लेकर कस्बा बिरधा की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने टैक्सी चालक गुलाब पुत्र राजाराम कुशवाहा (46), निवासी आजादपुरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्राम भैंसाई निवासी नारायण सिंह पुत्र प्रताप सिंह (55) को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल होने वालों में लाली (28), बालकिशन (35), कार्तिक (4), कायरद (6), पार्वती (70), सचिन (30), रोहिणी राजा, विशाखा (20), माही राजा (18), संस्कृति (19), पप्पू (46) और अमोल (15) शामिल हैं। इनमें से माही राजा, संस्कृति, पार्वती, कायरद, बालकिशन और कार्तिक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें झांसी रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Source link
ललितपुर में ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर:ड्राइवर समेत 2 की मौत, 12 घायल; 6 की हालत गंभीर