लखनऊ से नोएडा के लिए बढ़ेंगी सीधी उड़ानों की संख्या:इंडिगो की फ्लाइटों को अच्छा रिस्पॉन्स, अब अन्य एयरलाइन भी कर रही तैयारी


लखनऊ से नोएडा के लिए शुरू हुई सीधी हवाई सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसी को देखते हुए अन्य एयरलाइंस भी जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की तैयारी में हैं। इससे राजधानी और एनसीआर के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है। यात्रियों की जरूरत बनी सीधी उड़ान जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जून में उड़ान सेवाएं शुरू होने के बाद इंडिगो ने लखनऊ-नोएडा के बीच दो सीधी फ्लाइटें संचालित करनी शुरू की थीं। पहली उड़ान सुबह 7:25 बजे लखनऊ से रवाना होकर 8:35 बजे नोएडा पहुंचती है, जबकि दूसरी उड़ान रात 9:40 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर 10:50 बजे नोएडा पहुंचती है। वापसी में सुबह और दोपहर की उड़ानों की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यात्री एक ही दिन में आना-जाना कर सकते हैं। समय और खर्च दोनों की बचत पहले लखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट उतरने के बाद सड़क मार्ग से नोएडा पहुंचना पड़ता था, जिसमें अतिरिक्त समय और 250 से 300 रुपये तक का खर्च आता था। अब सीधी उड़ान मिलने से यह परेशानी खत्म हो गई है। खास बात यह है कि नोएडा की फ्लाइट का किराया 4,200 से 5,500 रुपये के बीच है, जो दिल्ली की उड़ानों के किराए के लगभग बराबर है। ऐसे में यात्रियों को बिना अतिरिक्त खर्च के सीधे नोएडा पहुंचने की सुविधा मिल रही है। अन्य एयरलाइंस भी कर रहीं तैयारी लखनऊ-नोएडा रूट पर लगातार बढ़ती मांग और बेहतर यात्री प्रतिक्रिया को देखते हुए अन्य विमानन कंपनियां भी इस सेक्टर में सीधी उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही हैं। इससे भविष्य में यात्रियों के पास अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे और हवाई यात्रा और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *