लखनऊ विश्वविद्यालय का 69वां दीक्षांत समारोह आज:सवा लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी उपाधि,राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगी शामिल


लखनऊ विश्वविद्यालय का आज 69वां दीक्षांत समारोह है। KGMU के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में इसका आयोजित हो रहा। इस अवसर पर कुल 1 लाख 25 हजार 239 स्टूडेंट्स को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 93 हजार 536 UG, 31 हजार 6 PG, 419 डिप्लोमा और 30 ऑनलाइन शिक्षा के स्टूडेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा 248 रिसर्चर को पीएचडी की उपाधि भी दी जाएगी। समारोह में कुल 204 पदक 111 मेधावियों को दिए जाएंगे, जिनमें 80 छात्राएं और 31 छात्र शामिल हैं। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर मुख्य अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। गुरुवार को हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल एक दिन पहले यानी गुरुवार को पारंपरिक शोभायात्रा, अतिथियों के आगमन, मंच संचालन, उपाधि और पदक वितरण सहित सभी व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *