![]()
हनुमान चालीसा जागरण समिति के तत्वावधान में लखनऊ के वास्तु खंड में पिछले तीन दिनों से चल रही प्रभात फेरी शनिवार को पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस 3 दिवसीय आयोजन के माध्यम से समिति के पदाधिकारियों और भक्तों ने घर-घर जाकर वास्तु खंड के निवासियों को शनिवार दोपहर होने वाले मुख्य आयोजन के लिए आमंत्रित किया। बारिश भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मुख्य आयोजन (सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ) से पहले निकाली गई अंतिम प्रभात फेरी के दौरान झमाझम बारिश होने लगी। लेकिन, बजरंगबली के भक्तों की आस्था के आगे खराब मौसम भी हार गया। बारिश के बावजूद सभी लोग प्रभात फेरी में पूरे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए और पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया। समाज के सभी वर्गों ने इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज दोपहर 3 बजे से होगा सुंदरकांड का पाठ समिति ने बताया कि आज (शनिवार) अपराह्न 3 बजे से वास्तु खंड में संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का भव्य पाठ शुरू होगा। समिति ने सभी वास्तु खंड निवासियों और हनुमान भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। प्रभात फेरी में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति तीन दिनों तक चली इस प्रभात फेरी को सफल बनाने में आलोक, प्रभात, राजेश, मोहित, नितेश, रामचंद्र, नलिन, रमाकांत, घनश्याम, संजय, अश्विनी, रोहित, आयुष, कांति स्वरूप और नामित सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
Source link
लखनऊ में 3 दिवसीय प्रभात फेरी संपन्न:बारिश में भी डटे रहे रामभक्त, आज 3 बजे से सुंदरकांड पाठ