लखनऊ में 1912 कॉल सेंटर पर कर्मचारियों का हंगामा:वेतन में मनमानी कटौती, PF नियमों के उल्लंघन का आरोप


लखनऊ में 1912 बिजली उपभोक्ता सेवा केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग कंपनी सीवाई फ्यूचर पर वेतन भुगतान और कटौती को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हर महीने समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जबकि शासन के निर्देशों के अनुसार वेतन का भुगतान माह की 1 से 5 तारीख के बीच किया जाना चाहिए। कर्मचारियों के अनुसार कंपनी की ओर से वेतन 18 से 20 तारीख के बीच जारी किया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पीएफ कटौती में अनियमितता बरती जा रही है। उनका कहना है कि कर्मचारी अंशदान के साथ-साथ नियोक्ता (कंपनी) का हिस्सा भी उनके वेतन से काटा जा रहा है, जो श्रम नियमों के विपरीत है। कर्मचारियों का आरोप है कि उपस्थिति के आधार पर भी अत्यधिक सख्ती बरती जा रही है। लॉगिन समय में एक-एक सेकंड की देरी या कमी पर वेतन कटौती की जा रही है। इतना ही नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी अवधि में एक सेकंड भी कम होने पर कर्मचारियों को हाफ डे चिह्नित कर दिया जाता है, जिससे उनके वेतन पर सीधा असर पड़ता है। कर्मचारियों ने संबंधित विभाग और प्रबंधन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी व्यवस्था से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और कार्यस्थल पर असंतोष बढ़ रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *