लखनऊ में 10वां लंतरानी हास्य उत्सव:अतिथियों को मजाकिया उपहार, डॉ. प्रवीण शुक्ला को 'लंका रानी सम्मान'


लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में बुधवार को 10वां लंतरानी हास्य उत्सव हंसी और ठहाकों के बीच आयोजित किया गया। हर साल 1 अप्रैल को होने वाला यह अनोखा कार्यक्रम इस बार भी अपने खास अंदाज के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहे। आयोजन की खास बात यह रही कि यहां पारंपरिक सम्मान के बजाय मजाकिया अंदाज में अतिथियों को अनोखे उपहार दिए गए। कार्यक्रम के सूत्रधार सर्विस संस्थान की ओर से बृजेश पाठक को खाली सिलेंडर भेंट किया गया, जबकि अपर्णा बिष्ट यादव को लॉलीपॉप देकर सम्मानित किया गया। हास्यपूर्ण उपहार देकर माहौल को मनोरंजक बनाया पूरे आयोजन का मकसद गंभीरता से हटकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना रहा। मंच पर अतिथियों को ऊंट-पटांग और हास्यपूर्ण उपहार देकर माहौल को मनोरंजक बनाया गया, जिससे दर्शक लगातार ठहाके लगाते रहे। इस अवसर पर ‘लंका रानी सम्मान’ दिल्ली के प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ. प्रवीण शुक्ला को प्रदान किया गया। उनके साथ मंच पर हास्य कवि चेतन चर्चित, हेमंत पांडे, उत्कर्ष उत्तम और मुकुल महान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कवियों ने हास्य, व्यंग्य और वीर रस की कविताएं पढ़ी कार्यक्रम में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य और वीर रस की कविताएं सुनाकर दर्शकों को देर तक बांधे रखा। कविताओं के बीच-बीच में चुटीले संवाद और हल्के-फुल्के व्यंग्य ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।हंसी के इस अनोखे उत्सव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि व्यस्त जिंदगी के बीच ऐसे आयोजन लोगों को सुकून और मुस्कुराने का मौका देते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *