![]()
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात शराब के नशे में बेटे द्वारा किए गए विवाद के बीच एक महिला की मौत हो गई। घटना कटरा बिजन बेग चौकी क्षेत्र के तकिया पीर ज्ञान मोहल्ले की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक, मृतका जीनत उर्फ मरजाना (60) का बेटा नशे का आदी है। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता रईस अहमद से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान बीच-बचाव करने आईं जीनत अचानक फिसलकर गिर गईं और बेहोश हो गईं। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
लखनऊ में शराबी बेटे की मारपीट से मां की मौत:लोगों ने आरोपी को हैंडपंप से बांधा, पुलिस ने हिरासत में लिया