लखनऊ में ‘विधिवाणी टैक्स सेमिनार’ का आयोजन:GST और नए आयकर कानूनों पर हुई चर्चा


लखनऊ के अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध एवं शोध संस्थान में शुक्रवार को जिला कर अधिवक्ता संगठन कौशाम्बी द्वारा ‘विधिवाणी टैक्स सेमिनार’ का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जीएसटी और नए आयकर कानूनों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती पूजन के साथ किया। आयोजक आर.पी मिश्रा एडवोकेट ने बताया कि ‘विधिवाणी’ पिछले छह वर्षों से हर शनिवार ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से कर अधिवक्ताओं को आयकर और जीएसटी कानूनों की जानकारी प्रदान कर रहा है। इसमें देशभर के विधि विशेषज्ञ नि:शुल्क प्रशिक्षण देते हैं। वेबिनार के छह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं ने राजधानी लखनऊ में इस सेमिनार का आयोजन किया। आयकर व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण प्रधान आयकर आयुक्त अपर्णा एम अग्रवाल ने नए आयकर कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि आयकर व्यवस्था में कर अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि बदलते कानूनों के बीच अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका केवल न्यायिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी और आयकर से लगातार बढ़ रहे राजस्व में कर अधिवक्ताओं का विशेष सहयोग है। कर अधिवक्ताओं के सहयोग से कर संग्रह में वृद्धि हुई बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रशांत सिंह ‘अटल’ ने कर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश-उत्तरांचल के क्षेत्रीय मंत्री विपिन त्यागी ने कहा कि कर अधिवक्ताओं के सहयोग से कर संग्रह में वृद्धि हुई है, जिससे देश के विकास को गति मिली है। सेमिनार में दिल्ली के कर विशेषज्ञ राजेन्द्र अरोड़ा ने जीएसटी की प्रथम और द्वितीय अपील की विसंगतियों को बताया।मेरठ के संजय शर्मा एडवोकेट ने सर्च और सीजर कानूनों की जानकारी दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अखिल अग्निहोत्री ने जीएसटी की धारा 73 और 74 पर विस्तृत चर्चा की, जबकि अयोध्या के सतीश पाण्डे ने धारा 129 से जुड़े प्रावधानों को समझाया।इस कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 50 जिलों से आए कर अधिवक्ता शामिल हुए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *