लखनऊ में लोहिया पार्क बना स्पोर्ट्स हब::अब फीस देकर खेल सकेंगे टेनिस, स्केटिंग और बॉक्स क्रिकेट


लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क को अब स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया गया है। यहां शहरवासी स्केटिंग, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, पिकल बॉल और बॉक्स क्रिकेट जैसे खेलों का आनंद ले सकेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सभी खेल सुविधाओं के लिए शुल्क और समय निर्धारित कर दिया है। एलडीए ने पार्क के गेट नंबर-3 के पास करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से “ऑक्सीजन स्पोर्ट्स एरिना” विकसित किया है। इसी परिसर में प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क भी बनाया गया है, जिसका उद्घाटन पिछले महीने मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया था। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक, पहले यहां कृत्रिम वॉटर बॉडी थी, जिसमें भूगर्भ जल का इस्तेमाल होता था। इससे पानी की बर्बादी के साथ मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बना रहता था। अब उसी स्थान को खेल गतिविधियों के लिए विकसित किया गया है। करीब 4000 वर्गमीटर क्षेत्र में स्केटिंग रिंग तैयार की गई है, जबकि 4500 वर्गमीटर क्षेत्र अन्य खेलों के लिए विकसित किया गया है। एलडीए का दावा है कि यह लखनऊ का पहला और प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क है। पूरी टीम के हिसाब से तय हुआ शुल्क एलडीए के उद्यान अधिकारी एसके भारती ने बताया कि पिकल बॉल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन और बॉक्स क्रिकेट का शुल्क प्रति खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए तय किया गया है। केवल स्केटिंग का शुल्क प्रति खिलाड़ी और मासिक आधार पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्केटिंग के लिए प्रशिक्षक की व्यवस्था भी की गई है, ताकि बच्चों को सुरक्षित तरीके से प्रशिक्षण मिल सके। वहीं अन्य खेलों में कोच की सुविधा शामिल नहीं होगी। उद्यान अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने बताया कि खेल खेलने आने वालों से पार्क का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। खिलाड़ियों को सिर्फ संबंधित खेल का शुल्क जमा करना होगा। किस खेल का कितना शुल्क खेल शुल्क समय पिकल बॉल 400 रुपए प्रति घंटा सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक लॉन टेनिस 400 रुपए प्रति घंटा सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बैडमिंटन 200 रुपए प्रति घंटा सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बॉक्स क्रिकेट 600 रुपए प्रति घंटा सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक स्केटिंग 1500 रुपए मासिक + 100 रुपए रजिस्ट्रेशन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *