![]()
लखनऊ में रक्षाबंधन के चलते गुरुवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। फैजाबाद रोड स्थित कमता तिराहे पर गाड़ियों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम लग गया। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार के चलते बसों और प्राइवेट वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। तेज धूप के बीच जाम में फंसे लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक कर्मी लगातार ट्रैफिक सामान्य कराने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम खुलने में समय लगा। वहीं, शाम के समय इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से विजयीपुर तक भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय लगा।
Source link
लखनऊ में रक्षाबंधन के चलते कई रास्तों पर जाम:पॉलीटेक्निक से कमता और इंदिरागांधी से विजयीपुर तक गाड़ियों की लंबी कतार, रेंगती रही गाड़ी