लखनऊ में युवक की गला घोंटकर हत्या:पत्नी, ससुर समेत 5 ससुरालीजन गिरफ्तार; तकरोही में घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिला था शव


लखनऊ के इंदिरानगर स्थित तकरोही में 25 वर्षीय पंकज की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में उसकी पत्नी, ससुर, सास और दो सालों की भूमिका थी। पुलिस ने पंकज की पत्नी समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पंकज डॉग केयर का काम करता था। वह तकरोही स्थित अपनी ससुराल में पत्नी नेहा के साथ रह रहा था। शुक्रवार रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने पुलिस को बताया कि पंकज की हालत बिगड़ने पर वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस घर ले आए। सूचना मिलने पर इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पंकज की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की। डीसीपी पूर्वी ने चार टीमें लगाईं पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद डीसीपी पूर्वी ने इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह को घटना की जांच सौंपी थी। इसके लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गईं। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंकज की पत्नी नेहा, ससुर ब्रजेश, सास और दो सालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मुहं से झाग और खून निकल रहा था बाराबंकी के बदोसराय स्थित मरकामऊ गांव निवासी पंकज पालतू जानवरों का व्यवसाय करते थे। आठ अगस्त 2022 को उसने लखनऊ में उन्होंने संतपुरम निवासी नेहा त्रिपाठी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वह ससुराल में ही रहने लगा। 6 अगस्त रात नेहा ने पंकज के घर वालों को फोन किया और कहा की वह सीढ़ियों से नीचे गिर गए हैं। चोट लगने से उनकी मौत हो गई। बाराबंकी से परिवारजन लखनऊ पहुंचे। परिजनों ने पंकज के मुंह से झाग और खून निकल रहा था। सीढ़ियों से गिरने की चोट नहीं है। उन्होंने पंकज के ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिवार को बिना बताए की थी शादी दिनेश ने बताया कि पंकज ने परिवार को बिना बताए नेहा से शादी कर ली थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही नेहा और उसके घर वाले पंकज को गांव नहीं जाने देते थे। वह पंकज को जबरन अपने साथ रखते थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *