![]()
लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद इलाके में सोमवार रात करीब 10 बजे बीबीए छात्र रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव के साथ रिवॉल्वर बरामद की। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काला काकर हाउस के पास, न्यू हैदराबाद निवासी हर्ष सिंह (19) पुत्र स्व. कुंवरकांत सिंह बीबीए सेकंड सेमेस्टर का छात्र था। सोमवार रात करीब 10 बजे महानगर पुलिस को सूचना मिली कि हर्ष ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह कमरे के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला। कमरे से एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई। घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी प्रकार की शंका या शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Source link
लखनऊ में बीबीए छात्र ने खुद को मारी गोली:कमरे में खून से लथपथ मिला शव, लाइसेंसी रिवाल्वर मिली