![]()
लखनऊ भीषण गर्मी मेंअपट्रॉन उपकेंद्र के बिहारीपुर, टिकैत रात तालाब सहित आसपास के इलाकों में रविवार की रात 11:30 बजे बिजली गुल होने से अचानक अंधेरा छा गया। लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई तो आश्वासन मिला किघंटे भर में बिजली आ जाएगी। रात 2:30 बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देर रात सड़क जाम किया बड़ी संख्या में लोगों ने उपकेंद्र घेर लिया। नाराज लोगों को देखकर उपकेंद्र ऑपरेटर ने गेट में अंदर से ताला बंद कर लिया। इससे भड़के लोगों ने उपकेंद्र के सामने सड़क पर सीढ़ी रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले 10 दिन से लगातार रात में बिजली कट रही है। शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। रविवार की रात भी बिजली गुल हो गई लेकिन वह कब आएगी, इसकी सही जानकारी देने वाला कोई नहीं था। लोगों ने उपकेंद्र घेरा तो ऑपरेटर ने अंदर से बताया कि भूमिगत केबल में खराबी के कारण बिजली गुल हुई है। उसे चालू होने में देर लगेगी। इसके बाद लोग उपकेंद्र के सामने सड़क जाम कर वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझाकर रास्ता चालू कराया बढ़ते हंगामा को देखकर पुलिस ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क से सीढ़ी को हटाया और आवागमन को शुरू कराया । प्रदर्शनकारी रात करीब 3:30 बजे तक उपकेंद्र के आसपास ही डटे रहे। फॉल्ट ठीक होने के बाद सुबह 4:30 बजे बिजली चालू हो सकी। अधीक्षण अभियंता केके चौधरी ने दावा कि बिजली रात 3:30 बजे ही चालू कर दी गई थी। पार्क में काटी रात घंटाघर उपकेंद्र के अंतर्गत छोटा इमामबाड़ा, हुसैनाबाद समेत आसपास इलाकों के 200 परिवार और 100 दुकानदार 23 घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरस गए। यहां शनिवार रात 11 से रविवार शाम 6 बजे तक आपूर्ति ठप रही। रामगंज के निवासी सुमित ने बताया कि शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार रात तक कई बार एबीसी जलने व फॉल्ट के कारण बिजली बंद हुई। रविवार को दिन में नई एबीसी सर्किट बनाने के लिए 400 व 630 केवीए के ट्रांसफार्मर की बिजली बंद की गई। गर्मी-उमस से परेशान दुकानदारों ने दुकानों के शटर तक नहीं खोले। लोगों ने बताया कि मुहर्रम के वक्त पर परिवारों को बहुत परेशानी हुई। परिवारों को पार्क में बैठकर रात को काटनी पड़ी। उधर, चौक के एक्सईएन आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि यूनिटी कॉलेज के पास से बीते तीन दिन से एबीसी जलने कारण बिजली आपूर्ति में बाधा आ रही थी। 40 हजार लोग प्रभावित आरडीएसओ उपकेंद्र रविवार शाम 7.15 बजे टिकैतराय तलाब ट्रांसमिशन से ठप हो गया। इससे विक्रमनगर, तेजीखेड़ा, लक्ष्मण विहार, नॉर्थ रेलवे कॉलोनी, सूर्य नगर सहित बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। शाम के वक्त बिजली न आने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। इससे करीब 40 हजार लोग परेशान हो गये। स्थानीय उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र व टोल फ्री 1912 पर शिकायत की। इसके बाद कर्मचारियों ने मोहान रोड ट्रांसमिशन से कुछ इलाकों में बिजली चालू की। इसके बाद फाल्ट को दुरुस्त कर रात लगभग 9:00 बजे बिजली सामान्य हुई। 4 घंटे में 8 बार कटी लाइट इसके अलावा नजीराबाद और चौक सराफा मार्केट में दिन में बिजली की आवाजाही से कारोबारी परेशान रहे। हुसैन गंज के बाग आईना बीबी इलाके में रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली की आंख में चोली जारी रही। 4 घंटे में लगभग 8 बार बत्ती गुल हुई।
Source link
लखनऊ में बिजली कटौती से आधी रात हंगामा:उपकेंद्र के बाहर सीढ़ी लगाकर किया जाम , 40 हजार की आबादी परेशान, बिजली से परेशान लोगों ने पार्क में काटी रात