लखनऊ में बनेगा पहला जीन बैंक:विलुप्त हो रही प्रजातियों को मिलेगा नया जीवन


लखनऊ में जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गोमती बायो-डायवर्सिटी पार्क में राजधानी का पहला जीन बैंक बनाया जाएगा। यहां दुर्लभ और विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी पौधों व बीजों की प्रजातियों को संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए ने के साथ एमओयू साइन किया है। एलडीए उपाध्यक्ष ने मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर कर परियोजना को मंजूरी दी। इस मौके पर एलडीए और एमिटी विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे। 14 करोड़ से बन रहा बायो-डायवर्सिटी पार्क एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि सहारा ग्रुप से वापस ली गई 75 एकड़ ग्रीन बेल्ट भूमि में पहले चरण में 25 एकड़ क्षेत्र में करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से गोमती बायो-डायवर्सिटी Park विकसित किया जा रहा है। इसी पार्क में करीब 2 एकड़ क्षेत्र में जीन बैंक बनाया जाएगा। पार्क का सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है। औषधीय पौधों के संरक्षण पर रहेगा फोकस जीन बैंक में दुर्लभ पौधों और बीजों की प्रजातियों को संरक्षित किया जाएगा। खासतौर पर औषधीय पौधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह परियोजना भविष्य में कृषि जैव विविधता और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगी। छात्रों को मिलेगा प्रकृति से जुड़ने का मौका पार्क में बनने वाली लैब में फील्ड बायोलॉजिस्ट और विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को पौधों, पक्षियों, जीव-जंतुओं और कीट-पतंगों की जानकारी दी जाएगी। इससे पार्क ईको-टूरिज्म के साथ-साथ शिक्षा और रिसर्च का भी बड़ा केंद्र बनेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *