लखनऊ में बड़े मंगल पर भंडारा, सुंदरकांड पाठ:पार्षद शैलेन्द्र वर्मा ने गोमतीनगर में कराया आयोजन


लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विभव खंड में ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर एक विशाल धार्मिक आयोजन किया गया। पार्षद शैलेन्द्र वर्मा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक चले भजनों का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। आयोजन स्थल ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया आयोजन का मुख्य आकर्षण विशाल भंडारा रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था और सेवा कार्यों में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। पार्षद शैलेन्द्र वर्मा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल की यह परंपरा समाज में समरसता, सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करती है। प्रभु श्री हनुमान की कृपा से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ये मौजूद रहे इस अवसर पर अमरपाल मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, संतोष सिंह, अवनीश सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सहित कई जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वीरेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, पार्षद मान सिंह यादव, हरीश स्वास्थ्य, रामकिशन यादव, मुकेश सिंह मोंटी और संतोष राय प्रमुख थे। सभी अतिथियों ने बड़े मंगल की परंपरा को सामाजिक एकता और सेवा भाव का प्रतीक बताते हुए आयोजन की सराहना की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *