लखनऊ में फर्राटा रेसर्स पर पुलिस का शिकंजा:26 बाइक सीज: मॉडिफाइड साइलेंसर पर भी एक्शन


लखनऊ की सड़कों पर तेज रफ्तार और स्टंट कर दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। मध्य जोन में हजरतगंज और गौतमपल्ली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 26 फर्राटा और मॉडिफाइड बाइकों को सीज किया गया। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत की गई। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर रेसिंग और तेज आवाज वाले साइलेंसर अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
हजरतगंज: 22 बाइक सवारों पर कार्रवाई हजरतगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऐसे युवकों को पकड़ा, जो सड़कों पर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते हुए आम लोगों में भय पैदा कर रहे थे। कुल 22 बाइकों को मौके पर ही सीज किया गया। इनमें यामाहा R15, KTM, कावासाकी, बुलेट, पल्सर, अवेंजर, एक्टिवा और पैशन जैसे मॉडल शामिल हैं। पुलिस ने सभी वाहनों को थाने में खड़ा कर दिया है और चालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में की गई। गौतमपल्ली मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 4 बाइक सीज गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में पुलिस ने खासतौर पर मॉडिफाइड साइलेंसर पर फोकस किया। चेकिंग के दौरान 4 बाइकों को पकड़ा गया, जिनमें साइलेंसर में बदलाव कर तेज आवाज निकाली जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, ये आवाज न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनती है। अभियान रहेगा जारी पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि राजधानी में फर्राटा रेसिंग, स्टंटबाजी और मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *