![]()
लखनऊ के पीजीआई इलाके में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस जांच अब पूर्वांचल के शूटर नेटवर्क तक पहुंच गई है। क्राइम ब्रांच, एसटीएफ और सर्विलांस टीमों ने गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी में कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस को आशंका है कि हत्या पेशेवर सुपारी किलिंग थी, जिसके पीछे जमीन कारोबार और माफिया नेटवर्क का बड़ा कनेक्शन हो सकता है।
वारदात से पहले कई दिनों तक हुई रेकी जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने संदीप सिंह की कई दिनों तक रेकी की थी। पुलिस को आसपास लगे CCTV कैमरों से ऐसे फुटेज मिले हैं, जिनमें संदिग्ध बाइक सवार कई बार इलाके में घूमते दिखाई दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक शूटरों ने संदीप के ऑफिस आने-जाने का पूरा टाइमिंग नोट किया था।
प्रोफेशनल अंदाज में की गई हत्या पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का तरीका पूरी तरह प्रोफेशनल था। एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर पहले से खड़ा रहा, जबकि दूसरा सीधे संदीप के पास पहुंचा और कनपटी पर गोली मार दी। पूरी वारदात कुछ सेकंड में अंजाम देकर आरोपी किसान पथ की तरफ फरार हो गए।
पूर्वांचल के शूटरों और माफियाओं की कुंडली खंगाल रही पुलिस हत्या के बाद पुलिस की कई टीमें पूर्वांचल में सक्रिय हो गई हैं। जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी के हिस्ट्रीशीटर, शार्प शूटर और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी बड़े माफिया ने सुपारी देकर हत्या तो नहीं कराई।
संदीप के कारोबार और विवादों की जांच पुलिस संदीप सिंह के प्रॉपर्टी कारोबार, पुराने विवादों, आर्थिक लेन-देन और हाल के सौदों की भी पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कुछ जमीनों को लेकर तनाव चल रहा था। इसी एंगल पर पुलिस करीबी लोगों और कारोबारी पार्टनरों से पूछताछ कर रही है।
सर्विलांस पर कई संदिग्ध नंबर सर्विलांस टीम को घटना के समय इलाके में एक्टिव कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं। पुलिस इन नंबरों की लोकेशन और कॉल हिस्ट्री के जरिए शूटरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कुछ नंबर पूर्वांचल के जिलों से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस पर बढ़ा खुलासे का दबाव दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव बढ़ गया है। राजधानी में खुलेआम हुई शूटिंग से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही शूटरों के साथ साजिश रचने वालों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link